J
N**A
Nice paranormal book. Must read
लेखक लोकेश गुलयानी जो अब तक सात किताबें लिख चुके हैं 'जे' उनकी पहली किताब है। ये एक पैरानार्मल थ्रिलर है। कहानी जैसलमेर के खंडहरों में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला जैनिफर जो कि वहां प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। उसे ढूंढने को लेकर शुरू होती है। इस कहानी में एक अभिशप्त आत्मा भी है। एक ऐसी अतृप्त आत्मा जिसके साथ अपने जीवनकाल में एक विदेशी धरती पर कुछ ग़लत हुआ और जिसका बदला वो सरहदों पार भी लेना चाहती है।जेनिफर (जे) शिकार होती है इसी अतृप्त आत्मा (नूरा) का। नूरा, जो की जे के शरीर में अपना घर बना चुकी होती है बदला लेने के लिए।कहानी शुरू होती है जैक के जोधपुर आगमन से, बहुत ही सामान्य तरीके से, शुरू में दो अध्याय पढ़ने तक पता नहीं लगता कि आगे क्या घटने वाला है। शुरुआत में ही जैक की मुलाक़ात होती है जे और माया से और बस यहीं से खटक जाती है जैक की आँखों में जे की असाधारण छवि। प्रिसला और विक्रम के किरदार भी कहानी में सही जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है।कहानी में और भी कई दिलचस्प किरदार है जैसे एलन जिसने अपने परिवार को खो दिया है और अब दूसरी दुनिया से संपर्क साध रहा है इस उम्मीद में कहीं इसी बहाने से उन्हें ढूंढ सकें। इसके लिए उसे सीखनी है एक गुप्त विद्या। जो उसे सिखा सकता है ब्रह्मदत्त, जो ख़ुद एक महान तांत्रिक है। एलन उसकी खोज में भारत आता है। लगभग उसी समय जब जे गुम हो जाती है और उसे ढूंढना जैक, माया, विक्रम, एलन, प्रिसला और ब्रह्मदत्त का साझा मिशन बन जाता है।किताब में जे, जैक का किरदार काफी मजबूत है। किताब अंत तक आपको बांधे रखने में कामयाब हो जाती है। अमेज़ॉन पर भी किताब को लेकर कई दिलचस्प रिव्यु हैं। मुझे ये क़िताब पढ़ने में बहुत मज़ा आया। कहीं-कहीं प्रिंटिंग मिस्टेक भी हैं जिस पर प्रकाशक को ध्यान देना चाहिए था। क़िताब की सबसे बड़ी USP है पूरी कहानी का 11 दिनों में सिमट जाना। हर तारीख़ अपने आप में एक अध्याय है। आशा है आपको पसंद आयेगी ये पैरानॉर्मल थ्रिलर कहानी जे।
A**N
एक मनोरंजक उपन्यास
जे उपन्यास से मुझे ज्यादा उमीदें तो नही थी मगर पढ़ते हुए इसने मेरा बहुत मनोरंजक किया।यह उपन्यास हॉरर के बजाए पारलौकिक की तरफ ज्यादा है।लेखक की तरफ से एक अच्छा प्रयास है यह।
A**H
Paranormal Based Novel
"जे" लोकेश गुलयानी जी द्वारा लिखा एक ज़बरदस्त पैरानॉर्मल थ्रिलर उपन्यास है। इस उपन्यास की कहानी जैनिफर के ईर्द गिर्द घूमती है। उपन्यास का टाईटल "जे" इसके मुख्य किरदार जैनिफर को ही संबोधित करता है। जैनिफर के अलावा जैक, एलन, प्रिस्ला, विक्रम और ब्रह्मदत्त भी बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है । लेखक ने हर किरदार के साथ इंसाफ किया है। जब आप कहानी पढ़ेंगे तो शुरू में तो सब आपको नॉर्मल लगेगा लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती जाती है आप अंदाज़ा नही लगा सकते कि आपके साथ क्या होने जा रहा है। कहानी में हर वो एलीमेंट है जो आपको रहस्य और रोमांच से भर देता है। मैं कहानी के बारे में नही बताऊंगा, वो आपको खुद पढ़ना होगा...मगर इतना बता सकता हूं कि क्लाइमैक्स में आप कुछ ऐसा अनुभव करेंगे जो आपने कभी नही किया । इस उपन्यास स्टोरी, प्लॉट, सैटिंग, किरदार सब बहुत ही जबरदस्त है। आप पढ़ेंगे तो आप खुद को उसी दुनिया में पायेंगे, अगर किरदार को ठंड महसूस हो रही है तो वो ठंड आप भी महसूस करेंगे, हर शब्द इतना बेहतरीन लिखा है।
P**A
Must read
One of the best horror book by any Indian author. This book is not revolved around one bungalow or villa, it connects countries and definitely u will enjoy the character of j and Adam too much
L**A
Okay for new ghost story readers
Nice story telling, but having no twist at all. Flat storyline
M**N
One time read
Average story.
B**I
Nicely Written
Very Intense Story with memorable characters and nicely written.
R**A
Must Read
ek badhiya book Thrill, horror and suspance se bhari huyi.
Trustpilot
1 week ago
1 day ago